वाराणसी के आस भैरव स्थित अग्रवाल समाज के भवन में श्री अग्रवाल समाज एवं रोटरी क्लब वाराणसी गंगा व मेदांता हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया शिविर मे बीपी, शुगर, ईसीजी (हार्ट की जांच), बीएमडी (हड्डी की मजबूती की जाँच), पीएफटी (फेफड़े के मजबूती की जाँच), एवं ऑक्सीजन की जांच मेदांता हॉस्पिटल के वरिष्ठ डॉक्टर हिमांशु पांडे, जनरल फिजिशियन, मिस्टर तेजस्व दीक्षित, बीएमडी टेक्नीशियन, ऋषभ कुमार, पीएफटी टेक्निशियन, मिस्टर रजत पांडे स्टाफ नर्स एवं उनकी टीम द्वारा संबंधित जांच मशीन के द्वारा लगभग 195 लोगों की
जांच की गयी समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी क्लब के पूर्व गवर्नर उत्तम अग्रवाल रहे, उन्होंने कहा की रोटरी क्लब और श्री काशी अग्रवाल समाज का एक स्वर्णिम इतिहास रहा है, दोनों संस्थाएं समाज के लिए समर्पित है, आज मेदांता हॉस्पिटल के द्वारा यहां पर “निशुल्क स्वास्थ्य एवं जाच शिविर” लगाकर लोगों के स्वास्थ्य के लिए बहुत बड़ा सेवा कार्य है शिविर के
प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत संतोष जी अग्रवाल, सभापति, श्री काशी अग्रवाल समाज द्वारा किया गया एवं कहा कि ईश्वर एवं समाज के सदस्य हमें शक्ति प्रदान करते है, जिसके कारण हम निरंतर सेवा कार्य को संपन्न करा पाते हैं। संयोजक द्वय दीपक अग्रवाल, उपसभापति, श्री काशी अग्रवाल समाज एवं धर्मेंद्र गोयल ने कहा कि लोगों की आशा थी, कि मेदांता हॉस्पिटल का शिविर लगाया जाए, इसमें जो कठिन जांच है, कराई जाये। समाज की प्रधानमंत्री, डॉ रचना अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया, और कहा कि इस तरह के शिविर पहले भी कराए गए जाते रहे हैं एवं आगे भी समाज द्वारा संपन्न कराये जायगें। समाज सेवा विभाग की अध्यक्ष शशि बाला साह जी ने कहा कि समाज सेवा विभाग द्वारा तमाम समाज सेवा के कार्यक्रम कराए जाते हैं। सभी वरिष्ठ डॉक्टर को एवं अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल अनिल जैन शशांक अग्रवाल गच्चू प्रदीप कुमार श्री काशी अग्रवाल समाज के समाज सेवा मंत्री, ब्रजकमल दास सहायक मंत्री अर्चना अग्रवाल, अर्थ मंत्री, गौरव अग्रवाल सी ए मंत्री समाज, राज किशोर अग्रवाल गिरधर अग्रवाल का उल्लेखनीय योगदान रहा। समारोह का सफल संचालन संयोजक दीपक अग्रवाल द्वारा एवं धन्यवाद प्रकाश धर्मेंद्र गोयल द्वारा किया गया।
श्री काशी अग्रवाल समाज, एवं रोटरी क्लब वाराणसी गंगा द्वारा लगाया गया निशुल्क चिकित्सा शिविर
Previous Articleओबरा माँ शारदा शक्तिपीठ मंदिर ट्रस्ट का शपथ ग्रहण संपन्न, मंदिर के कायाकल्प का लिया गया संकल्प
Next Article सोमनाथ धाम की सनातन यात्रा पर हुआ राष्ट्रीय संगोष्ठी
Related Posts
Add A Comment

