वाराणसी । संतुष्टि इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, नेवादा, सुंदरपुर, बाराणसी में अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए भावपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण फेयरवेल पार्टी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुस्ती संघ के अध्यक्ष श्री संजय सिंह बबलू रहे। कार्यक्रम के दौरान पिछले सत्र में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए सभी छात्र-छात्राओं को दुपट्टा पहनाकर एवं साफा लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान की डायरेक्टर डॉ. रितु गर्ग ने अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त करते हुए सभी छात्र-वात्राओं को आशीर्वाद दिया और उनके उज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संस्थान से निकलने के बाद विद्यार्थी अपने ज्ञान, संस्कार और सेवा भावना के साथ समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाएं। डॉ. संजय गर्ग ने भी छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उन्हें बधाई दी और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं डॉ. प्रियांश गर्ग ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, मेहनत करने और अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों ने उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने तथा नर्सिंग एवं पैरामेडिकल क्षेत्र में सेवा, समर्पण और मानवता की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि श्री संजय सिंह बबलू ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नर्सिंग एवं पैरामेडिकल क्षेत्र सेवा, समर्पण और मानवता से जुड़ा हुआ क्षेत्र है और विद्यार्थियों को अपने ज्ञान एवं कौशल का उपयोग समाज की सेवा के लिए करना चाहिए। फेयरवेल समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने डांस, गीत एवं विभिन्न मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और भावनाओं का खूबसूरत संगम देखने को मिला। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए अपने संस्थान और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्थान के प्रिंसिपल अजीश, ऋषिभा, आचल, अमृता, अंजू, नितेश, किरण, प्रिया, प्रशांत, देवेंद्र, आलोक, ज्योति, रुचि सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षकों ने कहा कि फेयरवेल केवल बिदाई का अवसर नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की अब तक की उपलब्धियों का सम्मान और उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि संस्थाने से निकलने वाले बत्येक विद्यार्थी की सफलता ही संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को उनके उज्वल भनिन भकामनाओं के साथ हुआ। सभी छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में बह-बढ़कर भागीदारी की और केयरवेल की यादों को अपने जीवन एक खूबसूरत हिस्सा बनाया ।।
संतुष्टि इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में फेयरवेल पार्टी एवं छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन संपन्न
Related Posts
Add A Comment

