हापुड़ (मनीष कुमार) गांव नंगोला में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अयूब सिद्दीकी के आवास पर हुई बुलडोजर की कार्रवाई ने अब तूल पकड़ लिया है। इस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का गुस्सा फूट पड़ा। सपाईयों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की।
गुरुवार को बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर एकत्रित हुए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, मौके पर मुस्तैद पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए सपाईयों के हाथों से पुतला छीन लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक खींचतान और नोकझोंक चलती रही पुलिसकर्मी पुतला अपने कब्जे में लेकर वहां से दौड़ पड़े, जिससे प्रदर्शनकारी पुतला दहन नहीं कर सके
सपा नेता के घर पर चले बुलडोजर से भड़के सपाई, पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से तीखी झड़प
Related Posts
Add A Comment

