मोहम्मदाबाद:मोहम्मदाबाद विधानसभा के ग्राम पंचायत बरेजी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा बनाए गए राज्यसभा सासद के प्रत्याशियों के लिस्ट निकालने पर खुशियां मनाएं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और उनकी जीत की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं मोहम्मदाबाद विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर जनक कुशवाहा ने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान में राष्ट्रीय महासचिव तेलंगाना की प्रभारी माननीय मीनाक्षी नटचन जी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि माननीय मीनाक्षी नटराजन सरल सौम्य ईमानदार और नेतृत्व क्षमता की धनी है पंचायती राज संगठन को बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई माननीया मीनाक्षी नटराजन जी कार्यकर्ताओं के साथ घुल मिलकर के उनकी क्षमता को निखारने का काम करती है राज्यसभा सांसद बनने के बाद गरीब मजलूम एवं अंतिम पक्ति में खड़े व्यक्तियों के लिए संसद में उनकी आवाज उठायेगी निश्चित तौर पर कार्यकर्ता उनकी उम्मीदवारी से प्रफुलित है और इसके लिए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे माननीय श्रीमती सोनिया गांधी जी माननीय राहुल गांधी जी माननीय प्रियंका गांधी जी तथा वरिष्ठ नेताओं को आभार ज्ञापित करते हैं कि ऐसे कर्मठ मृदुभाषी और गरीबों की लड़ाई लड़ने वाली माननीय मीनाक्षी नटराजन जी को राज्यसभा पहुंचने का काम किया है
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अयूब अंसारी विनोद कुमार सिंह कुंदन खरवार महेंद्र कुशवाहा शशि भूषण राय गयासुद्दीन अंसारी जफरुल्लाह अंसारी झुंना शर्मा चन्द्र शेखर यादव रमेश प्रधान सुरेंद्र राम सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया
सरल सौम्य कर्मठ एवं नेतृत्व क्षमता की धनी है बहन मीनाक्षी नटराजन डॉ जनक कुशवाहा
Related Posts
Add A Comment

