रसड़ा (बलिया) : समाजवादी जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. बलवंत सिंह के स्मृति में शनिवार को शाम रसड़ा गांधी पार्क में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आहूत की गई जिसमें उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दरम्यान उपस्थित विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व को याद करते हुए समाज व क्षेत्र के प्रति उनके अमूल्य अवदान को स्मरण किया। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बाल्मिकी त्रिपाठी, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, जिलापंचायत अध्यक्ष आनंद यादव, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी, कार्यक्रम संयोजक चंद्रशेखर सिंह, चंद्रमा सिंह, बीरबल राम, सुरेश राम, पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय यादव सहित अनेक नेताओं ने स्व. बलवंत सिंह के विराट व्यक्तित एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया।
सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में समाजवादी नेता बलवंत सिंह को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Related Posts
Add A Comment

