भांवरकोल,(गाजीपुर)। सावन माह के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए विकास खंड भांवरकोल में मंदिर मार्गों की विशेष सफाई कराई जा रही है।
खंड विकास अधिकारी भांवरकोल के आदेश पर वीरपुर, लोहारपुर, भदौरा, बच्छल फिरोजपुर का पूरा सहित क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों तक जाने वाले संपर्क मार्गों पर सफाई अभियान चलाया गया है। इसके लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमे पंकज यादव, सुशील, मुकेश कुमार, रमेश, पानमती देवी, लालबहादुर, शकील, विदयावती देवी, निर्माला देवी, विकास, आदि जोरो पर काम पर लगे थे |
मार्गों से कूड़ा हटाने, झाड़ू लगाने और नालियों की सफाई का कार्य किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को जल चढ़ाने आने-जाने में कोई परेशानी न हो। ग्राम प्रधानों को भी अपने क्षेत्र में निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। खंड विकास अधिकारी प्रेमचंद जी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय मिश्रा, एंव सुधीर राय रोजगार सेवक भ्रमण कर निगरानी कर रहे थे | ताकी काम मे लापरवाही न किया जा सके |
ग्रामीणों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की। बीडीओ ने कहा कि सावन भर साफ-सफाई व्यवस्था लगातार बनी रहेगी।

