सुखपुरा, बलिया। थाना सुखपुरा पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। मामले में अपहृत नाबालिग को पुलिस पहले ही सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर चुकी है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा तथा थानाध्यक्ष सुखपुरा रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, शनिवार को उपनिरीक्षक कृष्णा नन्द विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ थाना सुखपुरा में दर्ज मु0अ0सं0 260/2025 के वांछित अभियुक्त की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर हनुमानगंज से शंकरपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित मोड़ के पास से आरोपी सूरज राजभर (21 वर्ष) पुत्र जोगी राजभर, निवासी ग्राम भरटोलिया छाता, थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87, 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5J(2)/6 के तहत मुकदमा दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कृष्णा नन्द विश्वकर्मा, कांस्टेबल नितिश विश्वकर्मा तथा कांस्टेबल सचिन कुमार शामिल रहे।
सुखपुरा पुलिस ने नाबालिग के अपहरण व पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

