सुखपुरा, बलिया। थाना सुखपुरा पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ एवं लंबित वारंटों के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान एवं थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में थाना सुखपुरा पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग एवं वारंटियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान एसीजेएम प्रथम, बलिया न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट से संबंधित अभियुक्त राधेश्याम पुत्र नगीना चौहान निवासी बरवां थाना सुखपुरा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0 नं0 5996/06 धारा 452, 323, 504 भादवि थाना सुखपुरा में मामला दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राम लखन सोनकर एवं कांस्टेबल दिनेश चौधरी शामिल रहे।
Related Posts
Add A Comment

