Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

डीएम, एसपी, सीडीओ, डीपीआरओ सहित हिण्डालको प्रबंधन ने रवि सिंह को दी शुभकामनाएँ, भारत का प्रतिनिधित्व करने थाईलैंड के लिए हुए रवाना |

Monday, 27 July 2026, 21:19 IST

ओबरा महाराणा प्रताप नगर के अय्यप्पा स्कूल में आयोजित हुआ वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम

Monday, 27 July 2026, 21:18 IST

सोनभद्र राजस्व वादों, अंश निर्धारण और कृषक दुर्घटना बीमा प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Monday, 27 July 2026, 21:17 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » सुबह हुई तेज बारिश तो सड़कों पर उतरी नगर निगम की टीम, नगर आयुक्त ने खुद संभाली कमान
वाराणसी

सुबह हुई तेज बारिश तो सड़कों पर उतरी नगर निगम की टीम, नगर आयुक्त ने खुद संभाली कमान

adminBy adminMonday, 6 July 2026, 19:54 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

वाराणसी : शहर में सोमवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद जनसामान्य को जलजमाव की समस्या से बचाने के लिए नगर निगम की टीम तत्काल सड़कों पर उतर आई। खास बात यह रही कि पूरी व्यवस्था की कमान खुद नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने संभाली। उन्होंने इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य और जलकल विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की।
नगर आयुक्त के निर्देश पर जलकल विभाग को नालों की स्थिति जांचने, स्वास्थ्य विभाग को गलीपिटों को साफ करने और अभियंत्रण विभाग को निचले इलाकों में तत्काल पंप लगाने के निर्देश दिए गए, जिसका असर धरातल पर साफ नजर आया। ​तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में गलीपिटों के मुंह पर कूड़ा-करकट जमा हो गया था, जिससे पानी का बहाव बाधित हुआ। नगर निगम की मुस्तैदी से सारनाथ म्यूजियम रोड और दानियालपुर ईदगाह रोड सहित एक दर्जन से अधिक प्रमुख स्थानों पर तत्काल गलीपिटों की सफाई कराई गई। इसका परिणाम यह हुआ कि बंद पड़े मुंह खुलते ही महज आधे घंटे के भीतर बरसाती पानी निकल गया और राहगीरों ने राहत की सांस ली। ​जल निकासी को गति देने के लिए काशी विद्यापीठ रोड स्थित सरस्वती नगर, विकास भवन के सामने और सिगरा-फातमान रोड सहित दर्जनों स्थानों पर सीवर के चैंबर खोलकर पानी निकाला गया। अमूमन भारी बारिश में जलमग्न होने वाले अंधरापुल के नीचे इस बार जलभराव की स्थिति नहीं दिखी, फिर भी निगम ने एहतियातन वहां पंप तैनात रखा। इसके अलावा सिंधुरिया कॉलोनी (महेशपुर) सहित अन्य निचले इलाकों में तुरंत पंप चालू कर पानी निकाला गया। साथ ही फुलवरिया, कोटवा और नई बस्ती में युद्धस्तर पर नाला सफाई अभियान चलाया गया।
​सिगरा और गांधी नगर में जलजमाव रोकने को बनेंगे नए नाली
​शहर को भविष्य में जलजमाव की समस्या से स्थायी रूप से मुक्त रखने के लिए निगम ने निर्माण कार्यों का भी त्वरित निर्णय लिया है। इसके तहत सिगरा बिग बाजार के पास और गांधी नगर (सिगरा) में नए सिरे से नाली निर्माण कराने का फैसला लिया गया है, ताकि इन व्यावसायिक व आवासीय क्षेत्रों में दोबारा पानी रुकने की स्थिति पैदा न हो सके।
“कुछ स्थानों पर तेज बारिश के कारण कुछ समय के लिए जलजमाव की स्थिति बनी थी, लेकिन राहत की बात यह है कि निगम की सजगता से चंद घंटों में ही पूरा पानी निकल गया। निगम सीवर और बड़े नालों की निरंतर सफाई को लेकर पूरी तरह गंभीर है। पहले से की गई मुस्तैद सफाई व्यवस्था के कारण ही इस बार शहर में कहीं भी लंबे समय तक पानी रुकने की नौबत नहीं आई।”

  • हिमांशु नागपाल, नगर आयुक्त
Views: 25
crime latest news news voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleहाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की हुई दर्दनाक मौत
Next Article स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन

Related Posts

डीएम, एसपी, सीडीओ, डीपीआरओ सहित हिण्डालको प्रबंधन ने रवि सिंह को दी शुभकामनाएँ, भारत का प्रतिनिधित्व करने थाईलैंड के लिए हुए रवाना |

Monday, 27 July 2026, 21:19 IST

ओबरा महाराणा प्रताप नगर के अय्यप्पा स्कूल में आयोजित हुआ वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम

Monday, 27 July 2026, 21:18 IST

सोनभद्र राजस्व वादों, अंश निर्धारण और कृषक दुर्घटना बीमा प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Monday, 27 July 2026, 21:17 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

डीएम, एसपी, सीडीओ, डीपीआरओ सहित हिण्डालको प्रबंधन ने रवि सिंह को दी शुभकामनाएँ, भारत का प्रतिनिधित्व करने थाईलैंड के लिए हुए रवाना |

Monday, 27 July 2026, 21:19 IST

ओबरा महाराणा प्रताप नगर के अय्यप्पा स्कूल में आयोजित हुआ वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम

Monday, 27 July 2026, 21:18 IST

सोनभद्र राजस्व वादों, अंश निर्धारण और कृषक दुर्घटना बीमा प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Monday, 27 July 2026, 21:17 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.