अनपरा/सोनभद्र । जनपद सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अनपरा पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए NDPS एक्ट के एक पुराने मुकदमे से संबंधित 01 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। थाना अनपरा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा संख्या-446/2015 (राज्य बनाम मनोज कुमार साहनी) धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) से संबंधित वारंटी अभियुक्त को धर दबोचा गया। नाम व पता विकास कुमार चौहान पुत्र रमाशंकर चौहान निवासी रेनुसागर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र
सोनभद्र अनपरा पुलिस ने NDPS एक्ट के मुकदमे में वांछित 01 वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

