ओबरा, सोनभद्र । आशीष मिश्रा। जनपद सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना ओबरा पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। एनडीपीएस (NDPS) एक्ट से संबंधित मामले में फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्तों को ओबरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस द्वारा अमल में लाई गई। मामले की जानकारी देते हुए ओबरा पुलिस ने बताया कि शनिवार, 29 अगस्त 2026 को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और वारंटियों की तलाश में निकली थी। इसी दौरान मिली सटीक मुखबिर सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक जयशंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम खैरटिया में घेराबंदी की।
पुलिस टीम ने मु0न0 379/24 (धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट) से संबंधित दो वारंटी अभियुक्तों को दोपहर समय करीब 13:50 बजे सफलता पूर्वक गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों का नाम शनि पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम खैरटिया, थाना ओबरा,रामचंद्र पुत्र रामनाथ, निवासी ग्राम खैरटिया, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई पूर्ण करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु भेज दिया गया है।सोनभद्र पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों और न्यायालय से फरार चल रहे वारंटियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई का यह अभियान अनवरत जारी रहेगा।
सोनभद्र ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS एक्ट में वांछित 2 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

