सोनभद्र अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सुअवसर पर पतंजलि योगपीठ सोनभद्र के तत्वावधान में जनपद के सुदूर आदिवासी क्षेत्रों में भव्य योग महोत्सव का आयोजन किया गया। 21 जून को दुद्धी तहसील के ग्राम महुली सहित नोवा हॉस्पिटल में आयोजित विशेष शिविरों में भारी संख्या में स्थानीय वनवासी और ग्रामीण जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पतंजलि शिक्षा एकेडमी के माध्यम से लोगों को श्रद्धेय स्वामी रामदेव जी महाराज द्वारा प्रतिपादित योग, आसन, प्राणायाम व ध्यान की विधाओं से जोड़ा गया। इसके साथ ही, आयुर्वेद शिरोमणि श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज की प्रेरणा से पतंजलि की टीम ने आदिवासी क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को घरेलू और औषधीय पेड़-पौधों जैसे मां तुलसी, गिलोय, जामुन, केला, शीशम, पीपल, नीम और करेला आदि के चमत्कारी गुणों की जानकारी दी। शिविर में उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाते हुए कहा गया कि यदि 21वीं सदी में वास्तव में स्वस्थ रहना है, तो हमें योग, आयुर्वेद और स्वदेशी जीवन शैली को अपनाना ही होगा। महोत्सव के दौरान समाज में यज्ञ-हवन और वैदिक संस्कृति की महत्ता को जन-जन तक पहुंचाने वाले आर्य समाज के वरिष्ठ प्रचारक श्री राम-लखन आर्य जी को सम्मानित किया गया। बाबूजी राम-लखन आर्य आज के आधुनिक युग में भी सादगी की अनूठी मिसाल हैं; वे आज भी बिना बिस्तर (जमीन पर) सोते हैं और बेहद सादा भोजन ग्रहण करते हैं। उनके पुत्र और बहू वर्तमान में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से जुड़कर निरंतर योग सेवा में लीन हैं।
भारत स्वाभिमान सोनभद्र के जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी जी ने बाबूजी आर्य राम-लखन जी को प्रेरणास्पद पुस्तक और अंग वस्त्र भेंट कर भावभीना सम्मान किया। सोनभद्र जनपद में योग का प्रचार-प्रसार युद्धस्तर पर जारी है। वर्तमान में पूरे जिले में 100 योग कक्षाएं सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं, जिनमें से अकेले दुद्धी आदिवासी क्षेत्र में ही लगभग 5 सक्रिय कक्षाएं चल रही हैं। नोवा हॉस्पिटल में आयोजित सत्र के दौरान डॉ. मिथलेश, डॉ. वन्दना जयसवाल और उनके सभी कर्मचारियों को पतंजलि योग प्रशिक्षक पूजा सिंह और रितिका प्रजापति ने योग-आयुर्वेद की बारीकियां सिखाईं। इस पूरे अभियान में जिला प्रभारी महिला समिति (सोनभद्र दक्षिणी) की बहन ममता श्रीवास्तव का योग के क्षेत्र में योगदान अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय रहा है।
दुद्धी नगर अध्यक्ष कमलेश मोहन, युवा प्रभारी राधेश्याम जी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ए.के. विश्वास, अन्य प्रमुख सहयोगी मुनिश्वर मुनि जी, गिरजा सिंह, पप्पू भाई, नन्दलाल जी, महेंद्र सिंह जी। महिला शक्ति सुमन जयसवाल (तहसील प्रभारी), माया, रिकी, शिवमनी व अन्य बहनें।
सोनभद्र में योग की अलख जगाने के बाद, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी जी का अगला पड़ाव गाजियाबाद होने जा रहा है। उनके निर्देशन में दिनांक 24 जून 2026 से 28 जून 2026 तक रविन्द्रापुरम (ज्ञान खण्ड 1, गाजियाबाद) में एक विशाल पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों साधकों के लाभान्वित होने की उम्मीद है।
सोनभद्र के आदिवासी अंचलों में गूंजा योग और आयुर्वेद का मंत्र, पतंजलि ने मनाया भव्य योग महोत्सव
Related Posts
Add A Comment

