सोनभद्र । अजीत प्रताप सिंह।जनपद सोनभद्र के प्रभारी मंत्री तथा उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के माननीय राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का बुधवार, 12 अगस्त 2026 को सोनभद्र जनपद का विस्तृत भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रभारी मंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, प्रभारी मंत्री प्रातः वाराणसी सर्किट हाउस से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर पूर्वाहन लगभग 10:40 बजे सोनभद्र स्थित सर्किट हाउस (लोढ़ी) पहुँचेंगे, जहाँ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। सर्किट हाउस लोढ़ी में अल्प विश्राम व स्थानीय प्रतिनिधियों से भेंट के उपरांत प्रभारी मंत्री प्रातः 11:00 बजे हरसेवानंद विद्यालय, चुर्क के लिए प्रस्थान करेंगे। यहाँ आयोजित तिरंगा यात्रा महोत्सव कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इस दौरान वे छात्र-छात्राओं व क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देशभक्ति तथा राष्ट्रीय अखंडता का संदेश देंगे।
हरसेवानंद विद्यालय के कार्यक्रम के उपरांत प्रभारी मंत्री दोपहर 12:30 बजे राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज पहुँचेंगे। यहाँ से प्रारंभ होने वाली भव्य तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे।
रॉबर्ट्सगंज नगर में निकलने वाली इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं व आम जनमानस में राष्ट्रप्रेम, नागरिक कर्तव्यों और तिरंगे के प्रति अटूट सम्मान की अलख जगाई जाएगी। रॉबर्ट्सगंज में तिरंगा यात्रा के समापन के पश्चात प्रभारी मंत्री नगर के बिचपई (वार्ड नंबर-3) स्थित अंगद विश्वकर्मा के आवास पर आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत, अपराह्न लगभग 02:15 बजे प्रभारी मंत्री सोनभद्र से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे और सायं 04:00 बजे सर्किट हाउस, वाराणसी पहुँचेंगे। प्रभारी मंत्री का यह एकदिवसीय जनपद भ्रमण हर घर तिरंगा अभियान-2026 को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ जिले में प्रशासनिक व सामाजिक सहभागिता को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।
सोनभद्र के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का आज जनपद दौरा तिरंगा यात्रा व कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Related Posts
Add A Comment

