जिला संवाददाता अजीत प्रताप सिंह सोनभद्र | 01 मई 2026 जनपद में विकास की गति और गुणवत्ता को परखने के लिए जिलाधिकारी चर्चित गोंड आज एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण किया और स्पष्ट संदेश दिया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर कठोर कार्यवाही होगी। विशेष रूप से कलवारी-रॉबर्ट्सगंज मार्ग के कार्यों को लेकर उन्होंने थर्ड पार्टी जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी ने कलवारी-रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का गहन स्थलीय निरीक्षण किया। निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने मौके पर ही सड़क में प्रयुक्त गिट्टी की मात्रा का भौतिक सत्यापन कराया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण की उच्च स्तरीय जांच किसी निष्पक्ष थर्ड पार्टी एजेंसी से कराई जाए। मानसून शुरू होने से पहले चौड़ीकरण का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए ताकि जनता को आवागमन में असुविधा न हो। निरीक्षण के अगले चरण में जिलाधिकारी ने नगर पंचायत पेयजल पुनर्गठन योजना का जायजा लिया। उन्होंने घोरावल नगर पंचायत की इस योजना को लेकर कार्यदायी संस्थाओं को सख्त हिदायत दी कि पेयजल जैसी बुनियादी आवश्यकता में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को शुद्ध और पर्याप्त पेयजल प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने राजकीय बालिका हाई स्कूल हिनौती का भी भ्रमण किया। उन्होंने विद्यालय के निर्माण कार्यों का अवलोकन करते हुए निर्देश दिए कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए निर्माण कार्य पारदर्शी और दीर्घकालिक गुणवत्ता वाला होना चाहिए। सभी विकास कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरे किए जाएं। कार्यों में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों को स्पष्ट चेतावनी।सड़क निर्माण इस तरह हो कि वह सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित कर सके। इस औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ जनपद के कई महत्वपूर्ण विभागीय अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं। संतपाल वर्मा (जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी) जयराम सिंह (जिला विद्यालय निरीक्षक)अधिशासी अभियंता (लोक निर्माण विभाग) अधिशासी अभियंता (जल निगम – शहरी एवं ग्रामीण) जिलाधिकारी चर्चित गोंड के इस औचक निरीक्षण से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है। डीएम ने स्पष्ट कर दिया है कि जनपद के समग्र विकास के लिए वह समय-समय पर स्वयं धरातल पर उतरकर कार्यों की वास्तविकता की जांच करते रहेंगे।
सोनभद्र जिलाधिकारी का कड़ा रुख विकास कार्यों में लापरवाही पर दी चेतावनी, सड़क निर्माण की होगी थर्ड पार्टी जांच
Related Posts
Add A Comment

