सोनभद्र । अजयन्त सिंह। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दहेज उत्पीड़न और दहेज मृत्यु से जुड़े गंभीर मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के मार्गदर्शन में अमल में लाई गई। मामले की जानकारी देते हुए बीजपुर पुलिस ने बताया कि 26 अगस्त 2026 की तड़के पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और वांछित अभियुक्तों की तलाश में दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना प्राप्त हुई कि दहेज प्रतिषेध अधिनियम और दहेज मृत्यु के मुकदमे (मु0अ0सं0 94/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट) में वांछित अभियुक्त सिरसोती गांव के पास मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शिव मंदिर सिरसोती के पास घेराबंदी की और प्रातः 05:42 बजे अभियुक्त को धर दबोचा।गिरफ्तार अभियुक्त नाम व पता सोनू पुत्र स्व0 रामलाल निवासी ग्राम सिरसोती, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 24 वर्ष, बीजपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध कानूनी कागजी कार्रवाई पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।सोनभद्र पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनपद में गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों और वांछित वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
सोनभद्र दहेज मृत्यु मामले में वांछित अभियुक्त सोनू को बीजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Previous Articleभारत के डिजिटल विकास के लिए सॉवरेन क्लाउड क्यों महत्वपूर्ण है?
Related Posts
Add A Comment

