सोनभद्र जनपद सोनभद्र में सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने, यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने तथा आधुनिक तकनीक आधारित स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। मंगलवार (04 अगस्त 2026) को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस लाइन चुर्क से अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जनपद के प्रमुख मार्गों पर रवाना किया गया। रवाना किए गए ये इंटरसेप्टर वाहन सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं पर डिजिटल निगरानी रखने के लिए हाई-टेक सुविधाओं से लैस हैं। तेज रफ्तार (ओवरस्पीडिंग) वाहनों की सटीक गति मापने हेतु। ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन और रात के अंधेरे में भी हाई-रिजॉल्यूशन वीडियो रिकॉर्डिंग। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की तत्काल जांच के लिए। आमजन को जागरूक करने और आपात स्थिति के लिए। इन वाहनों का उपयोग जनपद के राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों, प्रमुख नगर क्षेत्रों तथा दुर्घटना संभावित ब्लैंक स्पॉट्स पर ओवरस्पीडिंग, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग, स्टंटबाजी और ध्वनि/वायु प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विपरीत मौसम में भी मुस्तैदी से ड्यूटी करने वाले यातायात पुलिसकर्मियों का ध्यान रखते हुए उन्हें आवश्यक गियर वितरित किए। एसपी द्वारा यातायात पुलिसकर्मियों को छाते, रेनकोट, हाई-पावर टॉर्च, सनग्लासेज (ब्लैक चश्मा) एवं मास्क प्रदान किए गए, ताकि वे हर मौसम में अधिक प्रभावी और सुरक्षित तरीके से अपने कर्तव्यों का पालन कर सकें। वाहनों को रवाना करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया।इंटरसेप्टर वाहनों का संचालन पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं दक्षता के साथ किया जाए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए, साथ ही आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति निरंतर जागरूक भी किया जाए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक (RI) मो० नदीम, यातायात प्रभारी सहित यातायात शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना सड़क सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती
Related Posts
Add A Comment

