Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

भांवरकोल में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित हुआ 01 दिवसीय विकास खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Monday, 3 August 2026, 20:29 IST

ओपन कराटे चैंपियनशिप बनारस में सेइशिंकाई शितो रयू कराटे एसोसिएशन के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Monday, 3 August 2026, 20:25 IST

सावन के प्रथम सोमवार पर जलालाबाद गौशाला में शिव भक्ति का उमड़ा सैलाब, भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर

Monday, 3 August 2026, 20:09 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » सोनभद्र पुलिस मुठभेड़ में ₹25,000 का इनामी लुटेरा गोली लगने से घायल बभनी, एसओजी व दुद्धी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Uncategorized

सोनभद्र पुलिस मुठभेड़ में ₹25,000 का इनामी लुटेरा गोली लगने से घायल बभनी, एसओजी व दुद्धी पुलिस ने किया गिरफ्तार

adminBy adminMonday, 3 August 2026, 19:28 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

बभनी/सोनभद्र । जनपद सोनभद्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना बभनी पुलिस, एसओजी (SOG) टीम, थाना म्योरपुर एवं थाना दुद्धी पुलिस की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बभनी क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से हुई रंगदारी और डकैती/लूट की घटना में वांछित ₹25,000 के इनामी शातिर अपराधी को पुलिस ने सोमवार तड़के मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले का ब्योरा देते हुए पुलिस ने बताया कि बीते 18 जुलाई 2026 को सर्राफा व्यापारी कुलधीर कुमार (निवासी ग्राम चपकी, थाना बभनी) छत्तीसगढ़ के रघुनाथनगर के साप्ताहिक बाजार से आभूषण बेचकर बाइक से लौट रहे थे। शाम लगभग 06:30 बजे शीशटोला जंगल के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर सोने-चांदी के आभूषणों व नगदी से भरा बैग लूट लिया था। घटना के संबंध में थाना बभनी पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस इस प्रकरण में पूर्व में ही दो अभियुक्तों को जेल भेज चुकी है, जबकि फरार दो अन्य मुख्य अभियुक्तों पर ₹25,000-₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश, एएसपी (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बभनी अरविन्द सरोज, एसओजी प्रभारी नागेश कुमार सिंह और दुद्धी पुलिस टीम चेकिंग पर थी। तड़के करीब 02:22 बजे अरझट पुलिया के पास बाइक सवार दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस के रोकने पर बारिश के बीच सड़क किनारे उनकी बाइक फिसल गई। इसके बाद बदमाशों ने झाड़ियों में छिपकर पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में इनामी लुटेरे पंकज साह (45 वर्ष) पुत्र पुरुषोत्तम साह (निवासी धूरीताल, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली, म.प्र.) के दाहिने पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा, जिसे दबोच लिया गया। जबकि उसका साथी संजय साकेत अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पकड़े गए अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल में छिपाया गया लूट का बैग बरामद कर लिया। बरामद माल का कुल अनुमानित मूल्य ₹62,22,500/- (बासठ लाख बाईस हजार पांच सौ रुपये) है। चांदी के आभूषण हसुली, पायल, करधन, अंगूठी, कंगन, बिछिया, ताबीज, सिक्के आदि सहित कुल 12.500 किलोग्राम चांदी (अनुमानित मूल्य ₹29,37,500/-) सोने के आभूषण नोज पिन, नथुनी, अंगूठी, लॉकेट, चैन, मांग टीका आदि कुल 225 ग्राम सोना (अनुमानित मूल्य ₹32,85,000/-) अन्य सामग्री 02 बही-खाता रजिस्टर, बिल पर्चियां, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, सोनारी कैंची व प्लास, ₹1,500 नगद (बंटवारे का हिस्सा) अवैध असलहा व वाहन 01 नाजायज तमंचा (.315 बोर), कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल (UP61BD6051) पूछताछ में घायल अभियुक्त ने कुबूल किया कि उसने अपने साथियों (संजय साकेत, मनोज साकेत और रमेश साकेत) के साथ मिलकर रेकी के बाद व्यापारी से आभूषण लूटे थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार पंकज साह पर सोनभद्र के अनपरा, बीजपुर, बभनी तथा मध्य प्रदेश के सिंगरौली, मोरवा, बैढ़न और विंध्यनगर थानों में गैंगस्टर एक्ट, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के 8 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। सराहनीय कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बभनी अरविन्द सरोज, एसओजी प्रभारी नागेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष म्योरपुर संतोष कुमार सिंह तथा बभनी, दुद्धी व एसओजी टीम के जाबांज मुख्य आरक्षी व आरक्षी शामिल रहे।

Views: 1
crime latest news news up voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleमेघबरन स्टेडियम से रोज़ निखर रही खेल प्रतिभाएं, हजारों युवाओं को मिला सरकारी सेवा का अवसर, गाजीपुर का बढ़ा मान
Next Article सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के दिए कड़े निर्देश

Related Posts

भांवरकोल में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित हुआ 01 दिवसीय विकास खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Monday, 3 August 2026, 20:29 IST

ओपन कराटे चैंपियनशिप बनारस में सेइशिंकाई शितो रयू कराटे एसोसिएशन के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Monday, 3 August 2026, 20:25 IST

सावन के प्रथम सोमवार पर जलालाबाद गौशाला में शिव भक्ति का उमड़ा सैलाब, भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर

Monday, 3 August 2026, 20:09 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

भांवरकोल में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित हुआ 01 दिवसीय विकास खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Monday, 3 August 2026, 20:29 IST

ओपन कराटे चैंपियनशिप बनारस में सेइशिंकाई शितो रयू कराटे एसोसिएशन के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Monday, 3 August 2026, 20:25 IST

सावन के प्रथम सोमवार पर जलालाबाद गौशाला में शिव भक्ति का उमड़ा सैलाब, भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर

Monday, 3 August 2026, 20:09 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.