सोनभद्र जनपद में पिछले दिनों आए भीषण आंधी-तूफान और भारी बारिश के कारण हुई जनहानि के बाद शासन और प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील नजर आ रहा है। आंधी-तूफान पीड़ित परिवारों से मिले माननीय मंत्री माननीय विधायक सदर जिलाधिकारी, हर संभव सहायता का दिये भरोसा तेज आंधी, बारिश एवं तूफान से हुई जनहानि के बाद समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, सदर विधायक भूपेश चौबे तथा जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मृतक कमलावती, रामविलास एवं महेंद्र के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए शासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके साथ शासन पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि राहत आयुक्त कार्यालय के माध्यम से मृतकों के परिजनों के बैंक खातों में तत्काल प्रभाव से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता 24 घंटे के भीतर भेजने की कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित कराई गई है। साथ ही शासन द्वारा निर्धारित अन्य सभी सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ भी पीड़ित परिवारों को उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रभावित परिवारों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए है और हर आवश्यक कदम उठाया जा रहा है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अश्विनी कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।
सोनभद्र में आपदा पीड़ितों के घर पहुंचे मंत्री, विधायक और डीएम 24 घंटे में ₹4-4 लाख की आर्थिक मदद हर संभव सहायता का भरोसा
Related Posts
Add A Comment

