शक्तिनगर (सोनभद्र)। अजयन्त सिंह।जनपद सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना शक्तिनगर श्री सत्येंद्र कुमार राय के कुशल नेतृत्व में अमल में लाई गई। शक्तिनगर पुलिस ने बताया कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 161/2026 (धारा 3(1) उ०प्र० गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986) से संबंधित वांछित अभियुक्त की तलाश में पुलिस टीम लगातार सक्रिय थी। इसी क्रम में दिनांक 28 अगस्त 2026 को दोपहर समय लगभग 13:40 बजे पुलिस टीम ने सघन चेकिंग के दौरान ज्वालामुखी मंदिर से लगभग 100 मीटर आगे कोटा रोड पर सड़क के किनारे से वांछित अभियुक्त को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पिता का नाम रोहित कुमार पुत्र राजेश राम निवासी बस स्टैंड चिल्काटाड़, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 20 वर्ष
पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक विधिक कागजी कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। सोनभद्र पुलिस का कहना है कि जनपद में संगठित अपराध करने वाले गिरोहों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
सोनभद्र शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त रोहित कुमार गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

