सोनभद्र ब्यूरो। जनपद सोनभद्र में अपनी दीर्घकालीन, समर्पित एवं निष्ठापूर्ण पुलिस सेवाएं पूर्ण करने के उपरांत आज दिनांक 31 जुलाई 2026 को कुल 03 पुलिसकर्मी अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने तथा ऐच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कार्मिकों में उ०नि०ना०पु० तेजबहादुर, उ०नि०ना०पु० भैयालाल यादव (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति) एवं मु०आ०स०पु० जोखन सिंह यादव शामिल हैं। इस अवसर पर पुलिस लाइन सोनभद्र में एक गरिमामय एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने सेवानिवृत्त हुए तीनों पुलिसकर्मियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया और उनकी भावभीनी विदाई की। समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में दी गई लंबी और निष्ठावान सेवाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा
पुलिस सेवा अत्यंत चुनौतीपूर्ण और जिम्मेदारी से भरी होती है। सेवानिवृत्त हो रहे हमारे साथियों द्वारा अपने सेवाकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और उनका लंबा प्रशासनिक अनुभव पूरे विभाग तथा युवा पुलिसकर्मियों के लिए सदैव महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी रहेगा। सोनभद्र पुलिस परिवार उनके स्वस्थ, सुखद, सम्मानपूर्ण एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता है। विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त हुए तीनों पुलिसकर्मियों ने भी अपने सेवाकाल के विविध अनुभवों और संस्मरणों को सहकर्मियों के साथ साझा किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, विभागीय उच्च अधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अनुशासित पुलिस बल में बिताया गया सेवाकाल उनके जीवन का सबसे गौरवपूर्ण एवं अविस्मरणीय अध्याय रहेगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त कार्मिकों का सम्मान करते हुए उन्हें उनके आगामी सुखमय एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।
सोनभद्र सोनभद्र पुलिस परिवार से 03 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त एसपी अभिषेक वर्मा ने सम्मानित कर दी भावभीनी विदाई
Related Posts
Add A Comment

