बलिया, 15 जून। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह ने सोमवार को क्षेत्राधिकारी नगर श्री मो0 उस्मान एवं क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री मो0 फहीम कुरैशी के स्थानान्तरण के अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों को माल्यार्पण कर पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र, क्षेत्राधिकारी सदर श्री राकेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर श्री रजनीश कुमार, क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आलोक कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री अक्षय कुमार सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
स्थानान्तरण पर क्षेत्राधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई, एसपी बलिया ने स्मृति चिन्ह देकर दी शुभकामनाएं
Related Posts
Add A Comment

