रसड़ा (बलिया)। थाना रसड़ा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता एवं प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में थाना रसड़ा पुलिस टीम को यह सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार, वादिनी ने थाना रसड़ा में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे और उसके परिवार के सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में उसके पुत्र ओमप्रकाश के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। इस मामले में थाना रसड़ा पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू की गई थी।
इसी क्रम में बुधवार को उप निरीक्षक आकाश कुमार मय हमराह क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश में निकले थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने प्रधानपुर चट्टी के पास से वांछित अभियुक्त सुनील पुत्र सदानंद राजभर उर्फ सादा निवासी फिरोजपुर थाना रसड़ा, उम्र 33 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक आकाश कुमार, कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल श्याम नारायण चौधरी तथा आरक्षी रविशंकर गुप्ता शामिल
Previous Articleजनता इंटर कॉलेज नगरा में उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक संपन्न
Related Posts
Add A Comment

