Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » हनुमान ध्वजा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने संकटमोचन दरबार में लगाई हाजिरी
वाराणसी

हनुमान ध्वजा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने संकटमोचन दरबार में लगाई हाजिरी

adminBy adminTuesday, 23 April 2024, 17:50 ISTNo Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

भिखारीपुर से निकली यात्रा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, महिलाओं ने भी दिखाई सहभागिता

श्री राम मंदिर की भव्य झांकी सजी, रामलला के दर्शन से निहाल हुए भक्त

दो दशकों से निकाली जा रही हनुमान ध्वजा यात्रा, 21 वें साल रचा इतिहास

वाराणसी। हाथों में लहराती लाल-केशरिया ध्वजाएं, मुख से जय श्रीराम के गगनभेदी उदघोष, साथ में डमरूओं की डम डम से गुंजायमान वातावरण में राम नाम संकीर्तन करता मंडलियों का समूह। बस आंखों में अपने आराध्य प्रभु हनुमंत लाल के दर्शन की आस लिए हजारों भक्त चिलचिलाती धूप में नंगे पांव श्री संकट मोचन हनुमान जी की चौखट तक पहुंच खुद को धन्य करते रहे। यह दृश्य मंगलवार को हनुमत सेवा समिति, नेवादा की ओर से निकाली गयी हनुमान ध्वजायात्रा के अवसर पर दिखा। भिखारीपुर तिराहे से संकट मोचन मंदिर तक पूर्वांचल भर के भक्तों का सैलाब देख लगा मानों आस्था का सैलाब उमड़ गया हो। आस्थावानों का हुजूम इस कदर रहा कि 5.25 किलोमीटर की यह यात्रा पूरी करने में 4 घंटे से ज्यादा समय में पहुंची। ध्वजा यात्रा का शुभारंभ प्रात 7 बजे भिखारीपुर तिराहे पर मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा मंदिर के महंत स्वामी शंकर पुरी, समिति के अध्यक्ष रामबली मौर्य आदि ने देव विग्रहों का षोड़शोचार पूजन और आरती कर किया।

500 वर्षो की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में बने भव्य राममंदिर की अदभुत झांकी शिव की नगरी में पहली बार हनुमान ध्वजायात्रा में सजाई गयी। ध्वजायात्रा में विशेष रूप से तैयार किये गए ट्राला पर 25 फ़ीट लम्बे, 22 फीट ऊंचे एवं 15 फ़ीट चौड़े राम मंदिर की विशाल झांकी बनाई गई थी, जिसमें अयोध्या से आई 14 इंच की रामलला की प्रतिकृति प्रतिमा संग सरयू जल और जन्म भूमि की माटी भी विराजित की गई थी। रामलला के विग्रह के दर्शन के लिए भक्तों का रेला उमड़ता रहा। वहीं 60 फ़ीट लम्बे रथ पर श्रीराम दरबार की झांकी विद्यमान रही, जिस पर संकट मोचन मंदिर की कीर्तन मण्डली की ओर से रामनाम संकीर्तन चलता रहा। उनके आगे 251 डमरू वादकों का दल डमरू वादन करते हुए चल रहा था।

नभ में लहराईं 11 हजार हनुमान ध्वजाएं

हनुमान ध्वजा यात्रा में पूर्वांचल भर से 40,000 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए, जिन्होंने विश्व कल्याणार्थ संकट मोचन हनुमान जी के चरणों मे 11,000 ध्वजाएं अर्पित कीं। 25 फ़ीट की विशाल मुख्य ध्वजा समिति के अध्यक्ष रामबली मौर्य की ओर से अर्पित की गयी, जिसके बाद श्रद्धालु हनुमान जी के चरणों में ध्वजा अर्पित कर खुद को धन्य करते रहे। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक महाचालीसा पाठ कर प्रभु के समक्ष अपनी अर्जी लगाई।

मांस मदिरा मुक्त काशी के सर्मथन में हनुमान भक्तों ने ली प्रतिज्ञा

अयोध्या और मथुरा की तरह काशी अंर्तगृही क्षेत्र को भी मांस मदिरा मुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान पवित्र काशी के मांग के समर्थन में हनुमान ध्वजायात्रा में विशेष झांकी सम्मिलित हुई। झांकी में शिव की नगरी काशी को मांस मदिरा मुक्त करने का आवाहृन किया गया। इस मौके पर भक्तों के समूह को मांस मदिरा मुक्त काशी के समर्थन में शपथ भी दिलाई गयी।

विभिन्न जगहों से आईं दर्जनों झांकियां

हनुमान ध्वजा यात्रा में वाराणसी, मिर्जापुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। उनमें से कई श्रद्धालुओं का जत्था अपने साथ झांकी भी सजा कर लाए थे। समिति के 8 कार्यालयों से इसमें रामसिंहपुर (मिर्जामुराद) से त्रिभुवन मौर्य, कोनिया से ओमप्रकाश वर्मा, जानकीनगर से अशोक गुप्ता, शिवरतनपुर से बबलू सिंह, बजरडीहा से रामदयाल प्रजापति, खोजवां से चन्द्रभूषण वर्मा, डाफी से तारकेश्वरनाथ कुशवाहा, अदलपुरा से संकटमोचन मौर्य के नेतृत्व में भक्तों का जत्था अपनी अपनी झांकियों के साथ भिखारीपुर पहुंच गया। झांकियों में राम दरबार के साथ हनुमान जी, शिव पार्वती आदि देव विग्रहों की सजीव झांकी शामिल रही।

40 स्थानों पर हुआ ध्वजा यात्रा का स्वागत

हनुमान ध्वजा यात्रा भिखारीपुर से जैसे ही आगे बढ़ी, रास्ते में जगह-जगह भक्तों ने यात्रा का फूल बरसा कर स्वागत किया। नेवादा, सुंदरपुर, नारियां, लंका, रविदास गेट, संकटमोचन तिराहे पर विभिन्न संस्थाओं, समितियों एवं व्यापारियों द्वारा स्वागत किया गया। यहां पीने के लिए पेयजल, शरबत, फलाहार आदि की व्यवस्था भी की गई थी।

भक्तों में बंटा 1001 किलो लड्डू का प्रसाद

हनुमत सेवा समिति की तरफ से भक्तों के लिए 1001 किलो लड्डू का भोग प्रसाद बनवाया गया, जिसे भक्तों में वितरित किया गया। इस दौरान अजय मौर्य, डा. सन्तोष ओझा, डॉ रितु गर्ग, डा. एके कौशिक, आरके चौधरी,यूएस अग्रवाल, अनिल गुप्ता, ललित गुप्ता, राजीव अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, दिनेश गर्ग, डॉ संजय गर्ग, बलवीर सिंह बग्गा, आशा अग्रवाल, अनुज डिडवानिया और आरसी जैन आदि रहे।

Views: 370
latest news news Varanasi voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleबनारस रेल इंजन कारखाना स्थापना दिवस पर “काशी–पूरी” सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न
Next Article चार हजार वर्षों से संरक्षित है काशी में मानवीय आवास के प्रमाण

Related Posts

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST

लद्दाख की ऊंचाई बनी चुनौती, यूपी के चार सांसदों की तबीयत बिगड़ी, अफजाल अंसारी को देना पड़ा ऑक्सीजन सपोर्ट।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:29 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.