हल्दी (बलिया), 3 जुलाई। थाना हल्दी पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट न्यायालय, बलिया द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में थाना हल्दी पुलिस ने मिथिलेश कुमार पांडेय (49 वर्ष) निवासी सुल्तानपुर, थाना हल्दी को नीरूपुर ढाला के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना हल्दी में दर्ज मुकदमा संख्या 150/2024 में धोखाधड़ी, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी तथा एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक ऋषिकेश गुप्ता एवं हेड कांस्टेबल योगेन्द्र यादव शामिल रहे।
हल्दी पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
Related Posts
Add A Comment

