वाराणसी :- यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ़ इवेंट्स & हॉस्पिटलिटी प्रोफेशनल्स (जीएईएचपी ) जैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्था के उत्तर प्रदेश चैप्टर के चेयरमैन पद पर वाराणसी के वरिष्ठ पर्यटन एवं हॉस्पिटेलिटी प्रोफेशनल डी.एन.सिंह निर्वाचित हुए हैं | डी.एन.सिंह वर्तमान में ट्रैवल क्लब के महाप्रबंधक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं | पर्यटन एवं हॉस्पिटेलिटी क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव, कुशल नेतृत्व,व्यावसायिक दृष्टिकोण तथा पर्यटन उद्योग के विकास में उनके योगदान को देखते हुए उनका इस महत्वपूर्ण पद पर चयन निश्चित रूप से वाराणसी के लिए गौरव की बात है | उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में इवेंट्स एवं हॉस्पिटेलिटी क्षेत्र को नई दिशा मिलने तथा प्रदेश के पर्यटन व्यवसाय को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है | विशेष रूप से वाराणसी जैसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं आध्यात्मिक शहर को उनके अनुभव और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का निश्चित रूप से लाभ मिलेगा |

वाराणसी में राजीव सिंह जनरल मैनेजर होटल वर्टेक्स द्वारा होटल के बैंकेट हॉल में स्वागत समारोह आयोजित किया गया |
जिसमें वाराणसी पर्यटन व्यवसायियों की ओर से डी.एन.सिंह का स्वागत किया गया तथा श्री सिंह को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गई | व्यवसायियों ने कहा कि हमें विश्वास है कि इनके नेतृत्व में जीएईएचपी का उत्तर प्रदेश चैप्टर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा प्रदेश के पर्यटन एवं हॉस्पिटेलिटी उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा |
सभा में सुशील सिंह,शांतनु सिंह,मुकुल दुबे,राजीव सिंह,अश्वनी सिंह,कुबेर भारद्वाज,गजेंद्र चौबे,सुधांशु सक्सेना, सुशील तिवारी,अवनीश कांत पाठक, अविषेक पाठक,सुधांशु सक्सेना,परमानंद सिंह,मनीष सिंह,कुणाल सिंह सोलंकी, अनूप कुमार,बृजेश सिंह सहित अनेकों लोग उपस्थित थे | संचालन की जिम्मेदारी डॉ.अजय सिंह ने निभाया ||


