Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » 10 जोन 21 सेक्टर में विभाजित कर सम्पादित किया जायेगा चैत्र नवरात्र मेला
उत्तरप्रदेश

10 जोन 21 सेक्टर में विभाजित कर सम्पादित किया जायेगा चैत्र नवरात्र मेला

adminBy adminFriday, 5 April 2024, 11:23 ISTNo Comments6 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

मण्डलायुक्त, डी0आई0जी0, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक भवन में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा कर अधिकतम 06 अप्रैल सभी व्यवस्थाए पूर्ण करने का दिया निर्देश

मन्दिर की महिमा दुनिया में जाये अच्छा संदेश, पर्यटको के साथ करे सद्व्यवहार

पर्यटको के साथ मारपीट व दुव्र्यवहार की घटना करने वाले पर होगी कड़ी कार्डवाही -मण्डलायुक्त

मादक पदार्थ का सेवन कर मन्दिर के अन्दर प्रवेश करने वालो पर भी कार्यवाही

सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मेला क्षेत्र के चहुओर पुलिस की रहेगी पैनी नजर -उप पुलिस महानिरीक्षक

निकास द्वार से पूर्णतया प्रवेश वर्जित एवं नवरात्र मेला के दौरान चरण स्पर्श रहेगा प्रतिबन्धित, उल्लंघन करने वालो को चिहिन्त कर की जायेगी कार्यवाही -जिलाधिकारी

एक कंट्रोल रूम के साथ चार अन्य प्रमुख स्थलों पर रहेगा सब कंट्रोल रूम व खोया पाया केन्द्र

मीरजापुर : मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में आगामी 08/09 अप्रैल 2024 की मध्य रात्रि से प्रारम्भ होने वाले चैत्र नवरात्र मेला की तैयारियां प्रगति पर हैं। मेला के तैयारियों के दृष्टिगत प्रशासनिक भवन विन्ध्याचल में मण्डलायुक्त डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0, उप पुलिस महानिरीक्षक आर0पी0 सिंह ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सहित सभी सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर बिन्दुवार कार्य प्रगति की जानकारी ली। मण्डलायुक्त ने कहा कि मेला क्षेत्र में दर्शनार्थियों/श्रद्धालुओं के सुविधा के लिये जिस विभागीय अधिकारी को जो दायित्व सौपा गया है वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी व सेवा भाव के साथ अधिकतम 06 अप्रैल 2024 तक समस्त तैयारियां पूर्ण कर पूर्णता का प्रमाण पत्र अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को उपलब्ध कराया जाए। मण्डलायुक्त ने नगर पालिका विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देशित करते हुये कहा कि पूरे मेला क्षेत्र व गलियों की सफाई व्यवस्था, शिफ्टवार सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुये सफाई सुनिश्चित की जाए। इसी प्रकार अस्थायी पेयजल व्यवस्था के लिये टैंकरो की साफ सफाई, खराब हैण्डपम्पो की मरम्मत तथा अस्थायी नलों की टोटियों आवश्यकतानुसार बढ़ाया जाए। बैठक में बताया गया कि सफाई व्यवस्था विगत एक सप्ताह से मेला क्षेत्र में कराया जा रहा हैं। अस्थायी पेयजल व्यवस्था हेतु नगर पालिका के द्वारा टैंकरो में से सभी की साफ सफाई व पेेंटिंग सुनिश्चित करा ली गयी हैं। इसी प्रकार मेला में अधिष्ठापित 152 नग हैण्डपम्प का निरीक्षण कर समस्त हैण्डपम्पों के मरम्मत कार्य करा दिया गया है तथा 34 नग स्थायी स्टैण्ड पोस्टो की भी मरम्मत कार्य पूर्ण करा लिया गया हैं। मेला क्षेत्र के घाटो पर बने अस्थायी शौचालयों हेतु 15 नग अस्थायी स्टैण्ड पोस्टो का निर्माण कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है जो शीघ्र पूर्ण करा लिया जायेगा। मेला क्षेत्र में प्रकाश बिन्दुओं का निरीक्षण कर 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण कराया जा चुका हैं शेष अपूर्ण कार्य समय रहते पूर्ण करा लिया जायेगा। मेला क्षेत्र में कुल 06 मोबाइल शौचालय की व्यवस्था पर मण्डलायुक्त ने इसे बढ़ाते हुये 12 मोबाइल शौचालय करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा मंे बताया गया कि मेला क्षेत्र मे 11 स्थलों पर स्वास्थ्य टीम, चिकित्सकों स्वास्थ्य स्टाफ व आवश्यक दवाओं की उपलब्धता रहेगी इसके अतिरिक्त प्रमुख स्थलों पर एम्बुलेंस की व्यवस्था 24 घण्टे उपलब्ध रहेगी।
अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल ने मेला के तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को 10 जोन व 21 सेक्टरो में विभाजित कर अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गयी हैं। उन्होने पुरानी व नई वी0आई0पी0 मार्ग, कोतवाली मार्ग, पक्का घाट मार्ग से आने वाले दर्शनार्थियो के दर्शन के सुविधा के दृष्टिगत बैरीकेटिंग के स्थलों का चिहिन्त कर कार्य कराया जा रहा है जो समय रहते पूर्ण करा लिया जायेगा। उन्होने कहा कि विन्ध्य विकास परिषद के द्वारा तीनो मन्दिरों के रंगाई पुताई का कार्य कराया गया तथा तीनो मन्दिरों पर एक’ण्क जनरेटर की व्यवस्था की गयी है इसके अतिरिक्त एक-एक अतिरिक्त जनरेटर इमरजेंसी के लिये की जायेगी। उन्होने विभागवार कार्य प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मण्डलायुक्त ने खाद्य सुरक्षा तथा बाट माप के अधिकारियों को गहन जांच करने का निर्देश देते हुये विद्युत सुरक्षा के अधिशासी अभियन्ता के विद्युत वायरिंग आदि की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मण्डलायुक्त ने कहा कि मन्दिर परिसर में कोई भी व्यक्ति मादक पदार्थ का सेवन कर प्रवेश नही करेगा यदि पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि मां विन्ध्यवासिनी देवी महिमा की दुनिया में अच्छा संदेश जाए ताकि यहां पर पर्यटको की संख्या बढ़े इसके दृष्टिगत सभी पण्डा समाज के सदस्य व पुरोहित तथा स्थानीय लोगों के साथ पुलिस के द्वारा भी यात्रियों के साथ सद्व्यवहार किया जाए किसी भी स्तर पर मारपीट व दुव्र्यवहार की शिकायत पायी जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कि वाहन स्टैण्डो पर रेट लिस्ट चस्पा किया जाए आने वाले दर्शनार्थियो से उचित मूल्य ही लिया जाए। मण्डलायुक्त ने कहा कि सभी लोग अपनी जिम्मेदारियों को सेवा भाव के रूप में करते हुये ड्यूटी का निर्वहन करे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए।
उप पुलिस महानिरीक्षक आर0पी0 सिंह0 ने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चहुओर पर्याप्त पुलिस की व्यवस्था रहेगी इसके अतिरिक्त सिविल ड्रेस में पुलिस व एल0आई0ओ0 के भी जवान तैनात किये जायेंगे। उन्होेने कहा कि पुलिस अधिकारी आने वाले पुलिस कर्मियों को अच्छी तरह से ब्रीफ कर दे कि श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार करे भटके हुये श्रद्धालुओं को उचित मार्ग पर भेजना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी व पण्डा समाज के पदाधिकारियों से कहा कि निकास द्वार से प्रवेश एवं मेला के दौरान गर्भ गृह में चरण स्पर्श पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा किसी भी स्तर पर शिकायत पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कि सी0सी0टी0 कैमरे से भी इसकी निगरानी की जा रही हैंै। जिलाधिकारी ने कहा कि मेला के पूर्व समस्त विभागो द्वारा कार्य पूर्ण करा लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने स्टेशन अधीक्षक रेलवे को निर्देशित किया कि मेला के दौरान यात्रियों के रूकने व ध्वनि विस्तारक यंत्र गाड़ियों के आने जाने की उद्घोषणा, शौचालय पेयजल आदि मूल भूत सुविधाए उपलब्घ कराना सुनिश्चित करायें। जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय व सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती को रोडवेज परिसर में मेला के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम/भजन संध्या कराने का भी निर्देश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने पुलिस सुरक्षा के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि पर्याप्त मात्रा में बाहर से आने वाले व स्थानीय पुलिस की तैनाती की जायेगी। उन्होेने कहा कि मन्दिर परिसर कारीडोर में एक कंट्रोल रूम व खोया पाया केन्द्र के अलावा चार प्रमुख स्थलों यथा-कालीखोह, अष्टभुजा, गंगा घाट तथा अटल चैराहे उप कंट्रोल रूम व खोया पाया केेन्द्र बनाकर निगरानी की जायेगी ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पायें। उन्होने पार्किंग, यातायात व्यवस्था आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर मनोज गुप्ता मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 सी0एल0 वर्मा, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गोवा लाल, इंजीनियर जिला पंचायज शोभा राम वर्मा, अधिशासी अभियन्ता राजकीय निर्माण निगम के अलावा सभी सम्बन्धित अधिकारी व पण्डा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Views: 381
latest news news voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleमंडुआडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर के पास चलती बस में अचानक लगी आग, पुलिस ने सभी यात्रियों को सकुशल निकाला, अग्निशमन दल ने आग पर पाया काबू, बस जलकर पूरी तरह से नष्ट
Next Article ममता बोलीं- जहरीले सांप पर भरोसा, भाजपा पर नहीं

Related Posts

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST

लद्दाख की ऊंचाई बनी चुनौती, यूपी के चार सांसदों की तबीयत बिगड़ी, अफजाल अंसारी को देना पड़ा ऑक्सीजन सपोर्ट।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:29 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.