गाजीपुर। गाजीपुर पुलिस के लिए गर्व का क्षण रहा, जब जनपद में कार्यरत 15 आरक्षियों का चयन उपनिरीक्षक (दरोगा) पद पर हुआ। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी चयनित कर्मियों को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
पुलिस अधीक्षक ने चयनित उपनिरीक्षकों की कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने सभी को नए पद की गरिमा बनाए रखते हुए ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
उपनिरीक्षक पद पर चयनित आरक्षियों में खुशी पांडेय, कुमारी अभिलाषा आर्या, गुड़िया, आदित्य तिवारी, उग्रसेन कुमार, मोहम्मद कासिम, अमन पांडेय, मुकेश कुमार, यशराज सिंह, अंकित गौतम, सुमित कुमार, अविनाश, श्रीश कुमार यादव, सक्षम मौर्य और अजीत कुमार शामिल हैं।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। चयनित सभी उपनिरीक्षकों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
15 सिपाही बने दरोगा, पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई, मिष्ठान खिलाकर बढ़ाया उत्साह
Related Posts
Add A Comment

