यूसुफपुर। नगर स्थित माता महाकाली मंदिर परिसर में 27 जून को माता महाकाली का भव्य श्रृंगार, हवन-पूजन, भजन-कीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर के पुजारी मुकेश जी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत प्रातःकाल से माता महाकाली का विशेष श्रृंगार एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न होगा। इसके उपरांत स्थानीय लोकगीत एवं भजन कलाकारों द्वारा माता रानी के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठेगा।
उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता महाकाली का दर्शन-पूजन करने, भजन-कीर्तन में सहभागिता निभाने तथा विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
27 जून को माता महाकाली मंदिर में होगा भव्य श्रृंगार, हवन-पूजन व विशाल भंडारा
Related Posts
Add A Comment

