विभिन्न जिलों से आरटीसी प्रशिक्षण केन्द्र 34वी वाहिनी पीएसी वाराणसी में दिनाक. 21.07.2025 को अपना आगमन कराए कुल 600 जिसमे से कुछ अन्य विभाग में नियुक्त होने के बाद शेष 593 रिक्रुट आरक्षियों का आधारभूत प्रशिक्षण आज दिनांक 26.04.2026 को समाप्त हुआ। प्रशिक्षण समाप्ति के उपरांत दीक्षान्त परेड समारोह 34वी वाहिनी के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड पर हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया,जहां मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त वाराणसी मंडल श्री एस राजलिंगम (आईएएस)’ द्वारा ’दीक्षान्त परेड की सलामी ली गयी व निरीक्षण वाहन से परेड का निरीक्षण किया गया और शपथ दिलायी गयी। श्री एस राजलिंगम (आईएएस)’ के द्वारा रिक्रुट आरक्षियों को सच्ची निष्ठा ईमानदारी कड़ी मेहनत एवं लगन से अपने कर्तब्यों के निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। आन्तरिक विषयों, वाह्य विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रिक्रूट आरक्षी, सर्वोत्तम सर्वांग अरुण कुमार पाण्डेय एवं परेड कमांडर के रूप में आरक्षी अनूप ओझा ,सौरभ कुमार यादव ,भानु प्रताप सिंह ने कमान संभाली, आई0टी0आई0, पी0टी0आई प्रशिक्षको एवं आर0टी0सी0 में अपना सहयोग देने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।वही लखनऊ पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि माननीय श्री आदित्य नाथ योगी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश,के द्वारा परेड को संबोधित किया गया, जिसका लाइव प्रसारण सभी आरटीसी सेंटरों में एक साथ LED के माध्यम कराया गया। सेनानायक डा मीनाक्षी कात्यायन आईपीएस, 34वी वाहिनी पीएसी महोदया द्वारा मुख्य अतिथि श्री एस राजलिंगम मंडलायुक्त मंडल वाराणसी का आभार प्रकट करते हुये धन्यवाद व्यक्त किया गया और रिक्रूट आऱक्षियो के उज्वल भविष्य कि कामना की गयी। संपूर्ण दीक्षांत समारोह में उपस्थित शिविरपाल श्री तेज बहादुर सिंह यादव, सूबेदार सैन्य सहायक श्री ब्रिजेश राय, आर0टी0सी0 प्रभारी श्री सुधीर सिंह व भारी संख्या में आरक्षियों के परिजन और प्रेस मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया उपस्थित रहे।

