बहरियाबाद गाजीपुर। प्रयागराज के पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 7 एवं 8 अगस्त को आयोजित 21वीं उत्तर प्रदेश यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गाजीपुर के खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत की है। प्रतियोगिता के पहले ही दिन जिले के होनहार एथलीट अभय प्रसाद ने 5000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया।
गाजीपुर एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉ. रुद्रपाल यादव ने बताया कि जनपद से एक बालिका एवं 11 बालकों सहित कुल 12 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। पहले दिन डॉ. एम. ए. अंसारी इंटर कॉलेज, मुहम्मदाबाद के छात्र एवं रसूलपुर निवासी कूसा बिंद के पुत्र अभय प्रसाद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया और जिले का गौरव बढ़ाया।
अभय की इस उपलब्धि पर एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह, क्रीड़ा अधिकारी देवी लाल, अंतरराष्ट्रीय एथलीट एवं संघ के उपाध्यक्ष आनंद यादव, चयन समिति के चेयरमैन काशीनाथ यादव, प्रधानाचार्य सुजीत कुमार, क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह, कोच रामअवध, प्रमिला यादव, नेसार अहमद फैज, अंजनी सिंह, इन्द्रजीत, तरुण, उदय प्रताप, कोषाध्यक्ष दिवाकर, रामपलट, रामाशीष, मनोज, लालबहादुर, प्रतिमा, नागेन्द्र, शिवकुमार ‘मामा’, रणजीत चौहान, अच्छेलाल, अनिल कुमार विश्वकर्मा सहित अनेक खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
5000 मीटर पैदल चाल में गाजीपुर के अभय ने जीता रजत, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई
Related Posts
Add A Comment

