Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

राजापुर में जनसंवाद के साथ खुली बैठक संपन्न, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा।

Tuesday, 23 June 2026, 19:20 IST

गाजीपुर के संदीप कुशवाहा बने एसडीएम, प्रथम प्रयास में BPSC परीक्षा में हासिल की 50वीं रैंक

Tuesday, 23 June 2026, 19:18 IST

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले पर यूपी में भी सियासत गरम, राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया निंदा

Tuesday, 23 June 2026, 19:17 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » 77वें समागम की सेवाओं का विधिवत शुभारंभ
वाराणसी

77वें समागम की सेवाओं का विधिवत शुभारंभ

adminBy adminTuesday, 8 October 2024, 11:24 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

सेवा को भेदभाव की दृष्टि से न देखकर निष्काम भाव से करे – सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज

वाराणसी : हम सब परमात्मा की संतान हैं। इसी भाव को अनेक संतों ने अलग अलग समय और स्थानों पर अपनी भाषा और शैली में समस्त संसार एक परिवार के सन्देश के रूप में व्यक्त किया। पिछले लगभग 95 वर्षों से संत निरंकारी मिशन भी इसी सन्देश को न केवल प्रेषित कर रहा है बल्कि अनेक सत्संग और समागम का नियमित रूप से आयोजित कर इस सन्देश का जीवंत उदाहरण भी पेश कर रहा है। मिशन के लाखों भक्त इस वर्ष भी 16,17 और 18 नवंबर 2024 को संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा हरियाणा में होने वाले 77वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में पहुँचकर मानवता के महाकुम्भ का एक बार फिर से नज़ारा सजाने जा रहे हैं। देश विदेश से आने वाले ये भक्त जहाँ सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और सत्कारयोग निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन दर्शन करके स्वयं को कृतार्थ अनुभव करेंगे वहीं मिलजुलकर संत-समागम की शिक्षाओं से अपने मन को उज्जवल बनाने का प्रयास भी करेंगे।
इस संत समागम की भूमि को समागम के लिए तैयार करने की सेवा का शुभारम्भ इस बार 6 अक्टूबर को हर वर्ष की भांति सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और निरंकारी राजपिता जी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मिशन की कार्यकारिणी के सभी सदस्य केंद्रीय सेवादल के अधिकारी और वाराणसी जोन के जोनल इंचार्ज एवं क्षेत्रीय संचालक के साथ सैकड़ो सेवादार तथा सत्संग के अन्य हज़ारों अनुयायी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि 600 एकड़ में फैले इस विशाल समागम स्थल पर लाखों संतों के रहने खाने पीने स्वास्थ्य और आने-जाने के साथ साथ अन्य कई प्रकार की व्यवस्थाएं की जाती है जिसके लिए पूरा महीना अनेक स्थानों से आकर भक्त निष्काम भाव से सेवारत्त रहते हैं। इस पावन संत समागम में हर वर्ग के संत एवं सेवादार महात्मा अपने प्रियजनों संग सम्मिलित होकर एकत्व के इस दिव्य रूप का आनंद प्राप्त करेंगे। इस वर्ष के समागम का विषय है विस्तार असीम की ओर।
समागम सेवा के शुभ अवसर पर विशाल सत्संग को संबोधित करते हुए सतगुरु माता जी ने फ़रमाया कि सेवा करते समय सेवा को भेदभाव की दृष्टि से नहीं देखना चाहिए अपितु सदैव निरिच्छत निष्काम भाव से ही की जानी चाहिए। सेवा तभी वरदान साबित होती है जब उसमें कोई किंतु परंतु नहीं होता उसकी कोई समय सीमा नहीं होनी चाहिए कि समागम के दौरान तथा समागम के समाप्त होने तक ही सेवा करनी है बल्कि अगले समागम तक भी सेवा का यही जज्बा बरकरार रहना चाहिए। यह तो निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। सेवा सदैव सेवा भाव से युक्त होकर ही करनी चाहिए फिर चाहे हम शारीरिक रूप से अक्षम हो या असमर्थ हो सेवा परवान होती है क्योंकि वह सेवा भावना से युक्त होती है।
निरंकारी संत समागम जिसकी प्रतीक्षा हर भक्त वर्ष भर करते हैं एक ऐसा दिव्य उत्सव है जहाँ मानवता असीम प्रेम असीम करुणा असीम विश्वास और असीम समर्पण के भाव को असीम परमात्मा के ज्ञान का आधार देते हुए सुशोभित करती है। मानवता के इस उत्सव में हर धर्म प्रेमी का स्वागत है।

Views: 202
latest news news Varanasi voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleलामा फाइट क्लब में बूगी वूगी बॉलीवुड डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
Next Article शास्त्री घाट पर माँ दुर्गा का भव्य वार्षिक श्रृंगार भंडारा एवं भजन संगीत का आयोजन किया गया

Related Posts

राजापुर में जनसंवाद के साथ खुली बैठक संपन्न, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा।

Tuesday, 23 June 2026, 19:20 IST

गाजीपुर के संदीप कुशवाहा बने एसडीएम, प्रथम प्रयास में BPSC परीक्षा में हासिल की 50वीं रैंक

Tuesday, 23 June 2026, 19:18 IST

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले पर यूपी में भी सियासत गरम, राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया निंदा

Tuesday, 23 June 2026, 19:17 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

राजापुर में जनसंवाद के साथ खुली बैठक संपन्न, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा।

Tuesday, 23 June 2026, 19:20 IST

गाजीपुर के संदीप कुशवाहा बने एसडीएम, प्रथम प्रयास में BPSC परीक्षा में हासिल की 50वीं रैंक

Tuesday, 23 June 2026, 19:18 IST

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले पर यूपी में भी सियासत गरम, राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया निंदा

Tuesday, 23 June 2026, 19:17 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.