Varanasi: 78वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर डाक विभाग द्वारा नीचीबाग स्थित मंडलीय कार्यालय पर प्रवर अधीक्षक डाकघर राजीव कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया । इसी क्रम में प्रधान डाकघर वाराणसी में सीनियर पोस्ट मास्टर पी सी तिवारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया । इसके अलावा हिंदू विश्वविद्यालय उप डाकघर में सर्वेश कुमार सिंह, सहायक अधीक्षक डाकघर,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला में श्रीकांत पाल, सहायक अधीक्षक डाकघर एवं चंदौली उप डाकघर में उप मंडलीय निरीक्षक जय गोपाल पांडे द्वारा ध्वजारोहण किया गया l इसके अतिरिक्त समस्त डाकघर में भी बहुत ही हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया l विभाग के अधिकारी एवं समस्त कर्मचारियों ने ध्वजारोहण में पूरे मनोयोग से हिस्सा लिया एवं यह संकल्प भी लिया कि डाक विभाग की नीतियों से डाक-सेवा, जन-सेवा के नारे को अपने कार्य से देश हित हेतु चरितार्थ करना जारी रखेंगे ।

