वाराणसी। सर्किट हाउस में आयोजित महिला आयोग की जनसुनवाई के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया। सुनवाई के दौरान एक परिवार ने पंडित दीनदयाल अस्पताल के चिकित्सकीय उपचार पर सवाल उठाते हुए आयोग से शिकायत दर्ज कराई।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि अस्पताल में मरीज का दूरबीन तकनीक से ऑपरेशन किया गया था, लेकिन सर्जरी के बाद मरीज की तबीयत में सुधार होने के बजाय स्थिति और बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार, हालत गंभीर होने पर मरीज को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां आगे का उपचार कराया गया।

