हापुड़ (मनीष कुमार) सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा के निकट सड़क किनारे खड़े एक पेड से बस टकरा गई। हालांकि हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस को कोई नहीं मिल सका है, जबकि थाने में भी कोई सूचना दी गई है बृहस्पतिवार की सुबह को एक बस सिंभावली से हापुड़ की ओर जा रही थी। जैसे ही वह गांव सिखेड़ा के निकट पहुंची तो चालक अपना संतुलन खो बैठा। बस सड़क किनारे पेड़ से जाकर टकरा गई। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बस स्टाफ भी बस को छोड़ कर वहां से चला गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि अभी तक थाने में कोई शिकायत नहीं आई है, शिकायत आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
Add A Comment

