सोनभद्र। कहते हैं कि ईश्वर हर जगह नहीं हो सकता, इसलिए उसने माँ बनाई। इसी भावना को चरितार्थ करते हुए रविवार को परमहंस शिक्षण संस्थान एवं पंडित विद्याधर इण्टर कॉलेज, कबरी में मदर्स डे का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर ममता और कृतज्ञता के रंगों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत बेहद भावुक रही, जहाँ स्कूली बच्चे अपनी-अपनी माताओं के चित्र (फोटो) साथ लेकर आए थे। बच्चों ने बड़े ही आदर और श्रद्धा भाव से अपनी माँ के चित्रों को नमन किया और उनके प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित इस पहल का उद्देश्य बच्चों में अपनी जड़ों और संस्कारों के प्रति आदर भाव जगाना था। समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक गतिविधियों में बच्चों ने विभिन्न नाटकों और अभिनय के माध्यम से माँ और संतान के पवित्र रिश्ते को जीवंत कर दिया। जहाँ एक ओर बच्चों ने अभिनय से माँ के त्याग, प्यार और दुलार को दर्शाया, वहीं दूसरी ओर अपनी प्रस्तुतियों के जरिए यह संदेश भी दिया कि एक संतान के रूप में माँ के प्रति उनके क्या कर्तव्य हैं।
संस्थान के प्रबंधक डॉ. धर्मवीर तिवारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मदर्स डे केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि माँ के प्रति आजीवन कृतज्ञ रहने का संकल्प है। इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से हमारा प्रयास है कि बच्चों और माँ के बीच के संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाया जाए और नई पीढ़ी को नैतिक मूल्यों का बोध कराया जाए। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अपनी अभिव्यक्ति के माध्यम से माँ की महिमा का गुणगान किया और छात्रों को माँ की सेवा का महत्व समझाया। इस भव्य आयोजन के अवसर पर संरक्षक सुरेश तिवारी, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चतुर्वेदी, श्रवण कुमार पाण्डेय, अनुराग त्रिपाठी, कृष्ण देव पाण्डेय, संदीप चौहान, अमिताभ बच्चन, राजू प्रसाद, मनीष दूबे, पूजा सिंह, पूजा पाण्डेय, पायल सोनी, पूजा भारती, प्रीति, श्वेता सिंह, निधि सिंह, और श्रेया पाण्डेय सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
सोनभद्र मदर्स डे पर परमहंस शिक्षण संस्थान में दिखा ममता का अनूठा संगम, बच्चों ने अभिनय से जीता सबका दिल
Related Posts
Add A Comment

