लखनऊ मोहनलालगंज थाना क्षेत्र मे सड़क हादसे में पुलिस से रिटायर्ड उपनिरीक्षक वासुदेव यादव की मौत हो गई। हरिकंशगढ़ी चौकी के सामने कट पर पीछे से आ रही ट्रैवलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार, पीजीआई के बाबूखेड़ा निवासी 74 वर्षीय वासुदेव यादव एसआई पद सेवानिवृत्त थे। वे सोमवार रात बाइक UP32LR3589 से पीजीआई से मोहनलालगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीजीआई से मोहनलालगंज जा रही ट्रैवलर UP33BT3279 ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से ट्रॉमा-2 पीजीआई भेजा। पुलिस ने उनके मोबाइल से बेटी रेनू यादव को घटना की जानकारी दी। परिवारीजनों की मौजूदगी में इलाज के दौरान वासुदेव यादव ने दम तोड़ दिया।हादसे के बाद ट्रैवलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर मोहनलालगंज बृजेष त्रिपाठी ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है फरार चालक की तलाश की जा रही है।
मोहनलालगंज में ट्रैवलर की टक्कर से बाइक सवार रिटायर्ड एसआई की मौत, चालक फरार
Previous Articleरायबरेली-लखनऊ रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली ने बस को मारी टक्कर, 15 यात्री बाल-बाल बचे, बस चालक घायल
Next Article रिलायंस रोड पर युवक की गोली मारकर हत्या
Related Posts
Add A Comment

