मनियर, बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मनियर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश चन्द्र शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के पर्यवेक्षण में थाना मनियर पुलिस टीम ने घाघरा नदी किनारे बॉर्डर क्षेत्र में छापेमारी कर लगभग 5000 लीटर अवैध लहन एवं कई अवैध शराब भट्टियों को नष्ट किया।
थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान मौके पर शराब बनाने वाला कोई व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान में उपनिरीक्षक ब्रजेश कुमार राय, हेड कांस्टेबल श्यामदुलार यादव, हेड कांस्टेबल कमला यादव, कांस्टेबल जगदीश पटेल, आरक्षी विवेक एवं आरक्षी अतुलेश ओझा शामिल रहे।
घाघरा किनारे अवैध शराब पर मनियर पुलिस का बड़ा अभियान, 5000 लीटर लहन व भट्टियां नष्ट
Related Posts
Add A Comment

