लखनऊ मोहनलालगंज मानवता और सामाजिक सेवा की मिसाल पेश करते हुए पत्रकार एवं निगोहां प्रेस क्लब लखनऊ के संरक्षक मुकेश द्विवेदी ने ब्लड कैंसर से पीड़ित गरीब परिवार की बेटी अपर्णा अवस्थी के उपचार के लिए रक्तदान किया। जानकारी मिलने पर उन्होंने बिना देर किए अस्पताल पहुंचकर एक यूनिट रक्तदान कर बेटी की मदद की बताया गया कि अपर्णा अवस्थी लंबे समय से ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और इलाज के दौरान उन्हें रक्त की आवश्यकता थी। इस पर मुकेश द्विवेदी आगे आए और मानवता का फर्ज निभाया।मुकेश द्विवेदी इससे पहले भी कई जरूरतमंद मरीजों को रक्तदान कर उनकी जान बचाने में सहयोग कर चुके हैं। क्षेत्र में जब भी किसी मरीज को रक्त की आवश्यकता पड़ती है, वह हमेशा मदद के लिए तत्पर रहते हैं। उनके इस सामाजिक कार्य की क्षेत्र में सराहना हो रही है।मुकेश द्विवेदी ने कहा कि “रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। हमारे एक यूनिट रक्त से किसी की जिंदगी बच सकती है, इसलिए सभी स्वस्थ लोगों को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।” उन्होंने लोगों से जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील भी की।
उनके इस कार्य को लोगों ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणादायक मिसाल बताया।
ब्लड कैंसर पीड़ित बेटी के लिए पत्रकार ने किया रक्तदान, पहले भी कई जरूरतमंदों की बचा चुके हैं जान
Related Posts
Add A Comment

