हापुड़ (मनीष कुमार) सिम्भावली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शिवकुमार हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के सगे जीजा समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है बुलन्दशहर निवासी शिवकुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज की और अल्प समय में ही आरोपियों तक पहुँचने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय (मृतक का सगा जीजा) और उसके एक साथी के रूप में हुई है पुलिस पूछताछ में जो सच्चाई सामने आई वह चौंकाने वाली है। आरोपी जीजा विनय अपने साले शिवकुमार की हत्या कर ससुराल की जमीन हड़पना चाहता था। इसी लालच में उसने अपने साथी के साथ मिलकर योजना बनाई और गमछे से गला दबाकर शिवकुमार को मौत के घाट उतार दिया पुलिस ने अभियुक्तों के पास से हत्या में प्रयुक्त सामान और अवैध हथियार बरामद किए हैं एक पिस्टल और एक तमंचा मय जिंदा कारतूस घटना में प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल वह गमछा जिससे गला घोंटा गया था अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। जमीन के विवाद और लालच में इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया था। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया

