वाराणसी /संजय सिटी मॉडल स्कूल गौरा काशीपुर का कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा का फल शानदार रहा। विद्यालय के उत्तीर्ण छात्र,छात्राओं का प्रतिशत 96 % रहा। जीव विज्ञान वर्ग में कुमारी खुशी ने 90% प्रतिशत पाकर अपने वर्ग में प्रथम रही।जबकि कोमल बिंद दूसरे व प्रियंका कुमारी तीसरे स्थान पर रही। कामर्स वर्ग में लक्ष्य खन्ना 78%प्रतिशत पाकर प्रथम तथा प्रतीक दूसरे स्थान पर रहें। गणित वर्ग में कुमारी प्रज्ञा बिंद 80%प्रतिशत पाकर प्रथम तथा आंचल वर्मा दूसरे स्थान पर रही। विद्यालय के प्रबंधक श्री संजय सिंह ने बच्चों का उत्साह करते हुए उन्हें मिठाई खिलाया। प्रधानाचार्या श्रीमती नम्रता सिंह निर्देशिका श्रीमती शालिनी सिंह तथा विभिन्न विषयों के शिक्षकों ने बच्चों को आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।
Related Posts
Add A Comment

