सोनभद्र 17 मई 2026 पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से संबद्ध भारत स्वाभिमान (सोनभद्र) के तत्वावधान में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास के लिए विशेष योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रेणुकूट के हिंडाल्को मोंटेसरी स्कूल में एक दिवसीय शिविर संपन्न हुआ, वहीं ओबरा में बहुदिवसीय बाल संस्कार योग शिविर की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बीते 16 मई 2026 को हिंडाल्को मोंटेसरी स्कूल (यूनिट 3), रेणुकूट में एक दिवसीय भव्य योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित बच्चों को योग से होने वाले चमत्कारी लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में योग शिक्षिका रितिका प्रजापति, खुशी वर्मा और अनुभवी योग शिक्षक वीरेंद्र योगी ने बच्चों को विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। योग प्रशिक्षकों ने बताया कि अकेले सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास से संपूर्ण शरीर का सर्वांगीण विकास होता है और तन-मन पूरी तरह स्वस्थ रहता है। बच्चों की बुद्धि के विकास, उनमें अच्छे संस्कारों के बीजारोपण और पढ़ाई में एकाग्रता (मन लगाने) के लिए विशेष रूप से निम्नलिखित आसनों और प्राणायामों का अभ्यास कराया गया। ध्रुव आसन, वृक्ष आसन, ताड़ आसन, तिर्यक ताड़ आसन, वज्रासन और शशक आसन। कपालभाति, अनुलोम-विलोम, ध्यान, सिंहासन और तनाव मुक्ति के लिए हास्यासन।
इस गरिमामयी अवसर पर योगपीठ की ओर से स्कूल की प्रधानाचार्य तनुश्री दत्ता को परम पूज्य श्रद्धेय स्वामी रामदेव जी महाराज द्वारा लिखित प्रसिद्ध पुस्तक संत दर्शन भेंट की गई। इसके साथ ही, स्कूल की खेल शिक्षिका श्रीमती आरती गंगवार को आचार्य श्री बालकृष्ण जी महाराज द्वारा रचित पुस्तक योग और बचपन भेंट कर सम्मानित किया गया। शिविर का समापन शांति प्रार्थना के साथ हुआ। प्रबंधन द्वारा यह जानकारी दी गई कि आगामी सितंबर माह में पुनः स्कूल में भव्य योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। सोनभद्र में योग की इस अलख को आगे बढ़ाते हुए ओबरा क्षेत्र के सेक्टर 08 स्थित कलश भवन में भी बच्चों के लिए एक विशेष योग शिविर की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। यह बाल संस्कार योग शिविर 17 जून 2026 से 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों में किताबी ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और संस्कारों का विकास करना है। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित मुख्य योग शिक्षक वीरेंद्र योगी के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में इस शिविर को भव्य रूप दिया जा रहा है। ओबरा के इस शिविर को सफल बनाने और इसके व्यापक संचालन की जिम्मेदारी मुख्य रूप से मीनाक्षी सिंह और ऋचा वर्मा इत्यादि द्वारा निभाई जा रही है। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त अभिभावकों से अपील की है कि वे गर्मी की छुट्टियों में अपने बच्चों को इस शिविर में भेजकर उन्हें स्वास्थ्य और संस्कार का उपहार दें।
रेणुकूट और ओबरा में पतंजलि के योग शिविरों का आगाज़ बच्चों को सिखाए जा रहे योग, संस्कार और एकाग्रता के गुर
Related Posts
Add A Comment

