वाराणसी के जीवनदीप पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुमित श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य, क्वींस इंटर कॉलेज, वाराणसी थे। इस अवसर पर विद्यालय की उपाध्यक्ष डॉक्टर अंशु सिंह तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. ममता सिंह , ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
समारोह में विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों की सराहना करते हुए डॉ अंशु सिंह ने उन्हें जीवन में निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्या डॉ. ममता सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतरता, अनुशासन तथा सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई दी।
मुख्य अतिथि सुमीत श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नैतिक मूल्यों, संस्कारों एवं चरित्र निर्माण के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार एवं संस्कारी नागरिक बनना है।
कार्यक्रम का समापन उपप्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार सिंह के द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
संचालन वरिष्ठ शिक्षिका मिसेज़ अंतिमा सिंह द्वारा किया गया ।
Related Posts
Add A Comment

