रसड़ा (बलिया) : रसड़ा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के नाम दो सूत्रीय मांग पत्र खंड विकास अधिकारी रसड़ा को सौंप कर ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग की है। ग्राम प्रधान संघ रसड़ा के अध्यक्ष लाल बहादुर राजभर के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन पत्र में मांग की गई है कि सरकार ग्राम पंचायतों का चुनाव समय सीमा के अंदर कराए। यदि समय से चुनाव न कराए जाने की सूरत में ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाया जाय। पत्रक में चेतावनी दी गई कि यदि सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों की मांगों को दरकिनार कर प्रशासक की नियुक्ति करती है तो ग्राम प्रधान लोकतांत्रतिक तरीके से 20 मई 2026 को लखनऊ स्थित रमाबाई अंबेडकर पार्क में विशाल धरना-प्रदर्शन को विवश होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन की होगी।
कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग को लेकर सीएम एवं पंचायती राजमंत्री के नाम ग्राम प्रधानों ने सौंपा पत्रक
Related Posts
Add A Comment

