बलिया। जनपद में आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ द्वारा बलिया पुलिस को तीन नई चार पहिया पीआरवी वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक बलिया ने पुलिस लाइन परिसर से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर एसपी बलिया ने कहा कि “सेवा, सुरक्षा, संवेदना” के मूलमंत्र के साथ कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को बेहतर संवाद और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी यूपी-112 , अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी , क्षेत्राधिकारी नगर , क्षेत्राधिकारी यातायात/यूपी-112 , प्रतिसार निरीक्षक रामवेलास, प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 निशात जमां खां, उपनिरीक्षक उमेश सिंह तथा उपनिरीक्षक लालजी सिंह मौजूद रहे।
नई पीआरवी वाहनों का आवंटन दुबहड़, चितबड़ागांव एवं भीमपुरा थाना क्षेत्रों में किया गया है, जिससे क्षेत्र में पुलिस रिस्पांस व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी।
एसपी बलिया ने यूपी-112 की तीन नई स्कॉर्पियो पीआरवी को दिखाई हरी झंडी
Previous Articleफेफना पुलिस ने अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

