मोहनलालगंज लखनऊ,नगर पंचायत गोसाईगंज के वार्ड संख्या छह नेवातिन टोला से निर्वाचित सभासद यास्मीन फातिमा तथा वार्ड संख्या आठ से निर्वाचित सभासद श्यामेंद्र मिश्रा का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को मोहनलालगंज तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। लंबे इंतजार के बाद आयोजित हुए इस समारोह में समर्थकों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।उपजिलाधिकारी पवन पटेल ने दोनों नवनिर्वाचित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद सभागार में मौजूद समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर दोनों जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।नवनिर्वाचित सभासदो ने बताया कि करीब तीन वर्ष पांच दिन बाद नगर पंचायत गोसाईगंज के सभासदों को शपथ दिलाई गई, जिसके चलते क्षेत्रीय जनता और समर्थकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने उम्मीद जताई कि अब क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अम्बरीश पुष्कर सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण पाल सिंह, रामसमुझ रावत, अर्चना रावत, प्रधान दिनेश यादव, मुकेश मिश्रा, डॉ. मेराजुद्दीन अंसारी, पप्पू मिश्रा, नीरज शुक्ला, सत्यनारायण यादव, शशी रावत, छबिनाथ यादव, प्रदीप अधिवक्ता, कासिफ अधिवक्ता, अंकित वर्मा अधिवक्ता समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।समारोह के दौरान नगर पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी भागीदारी निभाई। शपथ ग्रहण के बाद समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।
तीन साल पांच दिन बाद गोसाईगंज नगर पंचायत के सभासदों एसडीएम ने दिलाई शपथ, समर्थकों में खुशी की लहर
Related Posts
Add A Comment

