गड़वार, बलिया। थाना गड़वार पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान व थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में गड़वार पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
बताया गया कि 20 मई 2026 को उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश में निकले थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा संख्या 103/2026, धारा 65(2) बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र विजय शंकर प्रसाद निवासी ग्राम भदपा थाना गड़वार को गड़वार से पियरिया जाने वाले मार्ग पर नहर पुलिया के पास से सुबह करीब 9:10 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, कांस्टेबल श्रवण कुमार तथा कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल रहे।
गड़वार पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Previous Articleजानलेवा हमला मामले में तीन महिला अभियुक्त गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

