निगोहा।लखनऊ,निगोहा थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांवों में किशोरी और युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की दो घटनाओं से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।पहली घटना निगोहां थाना क्षेत्र के विरसिंहपुर गांव की है, जहां बुधवार की सुबह पन्द्रह वर्षीय ज्योति पुत्री अरुण कुमार ने घर के कमरे में पंखे के हुक से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने घटना की जानकारी होने पर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।वहीं दूसरी घटना निगोहां थाना क्षेत्र के गोसाई खेड़ा मजरा शेरपुर लवल की है। यहां उन्नीस वर्षीय दीपक गोस्वामी पुत्र राम उदित गोस्वामी उर्फ बबलू गोस्वामी ने बीते मंगलवार की देर रात घर से लगभग 70 मीटर दूर जामुन के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।दोनों घटनाओं के संबंध में निगोहा थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों मामले आत्महत्या के प्रतीत हो रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
निगोहा में किशोरी सहित दो ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
Related Posts
Add A Comment

