राजातालाब। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के शहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में राजभाषा वार्षिक कार्यक्रम 2026-27 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए राजभाषा जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान के सहायक निदेशक (राजभाषा) अभिनव प्रकाश ने अधिकारियों को संविधान के राजभाषा संबंधी प्रावधानों, राजभाषा अधिनियम और वार्षिक कार्यक्रम 2026-27 की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्थान सभी कार्मिकों के सहयोग से राजभाषा के क्षेत्र में मानक स्थापित करने के लिए कार्य करेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि सभी वैज्ञानिक और अधिकारी अपना प्रशासनिक कार्य हिंदी में करें। उन्होंने पी.एम.ई. अध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारी को राजभाषा के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया। राजेश कुमार ने कहा कि संस्थान के सर्वांगीण विकास के लिए राजभाषा का सफल कार्यान्वयन अनिवार्य है।संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी बलवीर सिंह ने सभी अनुभागों को हिंदी में अधिक से अधिक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया और सरकार की राजभाषा नीति का अनुपालन करने पर बल दिया। राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य रामेश्वर सिंह ने राजभाषा कार्यान्वयन में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की।धन्यवाद ज्ञापन आत्मानंद त्रिपाठी ने किया और संचालन अभिनव प्रकाश ने किया। कार्यक्रम में अनंत बहादुर सिंह, इन्दीवर प्रसाद, धनंजय प्रताप सिंह, भुवनेश्वरी एस सहित संस्थान के सभी वैज्ञानिक, अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के अधिकारी शामिल हुए।
भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में राजभाषा जागरूकता संगोष्ठी आयोजित
Related Posts
Add A Comment

