लखनऊ मोहनलालगंज आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मोहनलालगंज पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आई। त्योहार के मद्देनजर बुधवार को कस्बा क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसीपी मोहनलालगंज ज्ञानेंद्र सिंह ने किया। उनके साथ इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी, कस्बा चौकी इंचार्ज अतुल सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।पुलिस टीम ने कस्बे के मुख्य मार्गों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण कर आमजन से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि त्योहार को मिलजुल कर शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बकरीद के दौरान माहौल बिगाड़ने, हुड़दंग करने अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।फ्लैग मार्च के दौरान बाजारों में पुलिस की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का एहसास दिखाई दिया। वहीं व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
मोहनलालगंज एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि बकरीद पर्व को लेकर क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
बकरीद को लेकर मोहनलालगंज पुलिस अलर्ट, एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
Related Posts
Add A Comment

