लखनऊ राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सहित देश के सत्रह राज्यों से आए संगठन पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, तहसील स्तरीय पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। समारोह में पत्रकार हितों, सुरक्षा कानून और मीडिया कर्मियों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री मा० ब्रजेश पाठक रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य मंत्री मा० सुरेश राही जी, लखनऊ महापौर, एमएलसी मा० रामचन्द्र प्रधान जी तथा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एपी सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेन्द्र मिश्रा जी ने की।समारोह में प्रदेश सरकार के आधा दर्जन मंत्रियों के साथ विभिन्न जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा, फर्जी मुकदमों से संरक्षण, ग्रामीण और तहसील स्तर पर कार्यरत पत्रकारों की समस्याओं तथा पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेन्द्र मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत बनाने के लिए पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छोटे कस्बों और तहसीलों में कार्य कर रहे पत्रकार अनेक चुनौतियों के बीच निष्पक्ष पत्रकारिता कर रहे हैं, ऐसे में सरकार को उनके हितों के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र की आवाज बताते हुए कहा कि पत्रकार समाज और सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और समाधान के लिए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में लखनऊ जिला संरक्षक मुकेश द्विवेदी, मुख्य प्रभारी रघुनाथ जी, जिला अध्यक्ष दिलीप मिश्रा सहित संगठन के कई पदाधिकारी सक्रिय रूप से मौजूद रहे। वहीं शिवा मिश्रा, दिव्यांशु, विनीत मिश्रा, हरीओम दीक्षित, गौरव शुक्ला, प्रशांत भूषण, राजू पांडे एडवोकेट, विनोद मिश्रा समेत हजारों पत्रकारों ने कार्यक्रम में भागीदारी कर संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया।समारोह के दौरान विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों का सम्मान भी किया गया। मंच से पत्रकार एकता, निष्पक्ष पत्रकारिता और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा को लेकर सामूहिक आवाज बुलंद की गई। पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा और पत्रकार हितों को लेकर एकजुटता साफ दिखाई दी।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के स्थापना दिवस समारोह में जुटे हजारों पत्रकार, पत्रकार सुरक्षा कानून की उठी मांग
Related Posts
Add A Comment

